BPSC TRE 4.0 (बिहार शिक्षक भर्ती 2026): नोटिफ़िकेशन से रिज़ल्ट तक पूरी जानकारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती (TRE-4.0) के लिए विज्ञापन 15/2026 निकाला है, जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के कुल 33,320 पद हैं। 26 अक्टूबर 2026 के नोटिस के मुताबिक़ फ़ीस भरने की आख़िरी तारीख़ 2 नवंबर और ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने की आख़िरी तारीख़ 3 नवंबर 2026 है। परीक्षा की तारीख़ BPSC ने अभी नहीं बताई है। नीचे हर स्टेप का official PDF बटन है; एडमिट कार्ड और आगे के बटन ग्रे हैं, BPSC का नोटिस आते ही यहीं चालू होंगे।

आख़िरी जाँच: 2 नवंबर 2026

एक नज़र में

परीक्षा कराने वाला आयोग
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC), पटना
कुल पद
33,320 (पहले 32,388, 29 सितंबर को 932 पद जुड़े)
फ़ीस की आख़िरी तारीख़
2 नवंबर 2026
फ़ॉर्म की आख़िरी तारीख़
3 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख़
BPSC ने अभी नहीं बताई
फ़ीस
₹100 (आधार नंबर न देने पर ₹200 बायोमेट्रिक फ़ीस अलग)

फ़ीस 2 नवंबर तक और फ़ॉर्म 3 नवंबर 2026 तक भरा जा सकता है। फ़ीस देने के बाद Application Form भी Submit करना ज़रूरी है, वरना आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा। एडमिट कार्ड का बटन BPSC का नोटिस आते ही चालू होगा।

शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप

  1. ✔ पूरा18 अगस्त 2026

    पहला विज्ञापन 14/2026: 32,388 पद

    फ़ॉर्म 1 सितंबर 2026 से शुरू होने थे। बाद में यह विज्ञापन रद्द हो गया।

  2. ✔ पूरा31 अगस्त 2026

    1 सितंबर से होने वाले फ़ॉर्म रुके

    BPSC ने प्रक्रिया में बदलाव का कारण बताकर ऑनलाइन आवेदन स्थगित किया।

  3. ✔ पूरा1 सितंबर 2026

    नोटिस: आवेदन 21 सितंबर से होने की संभावना

  4. ✔ पूरा22 सितंबर 2026

    नया विज्ञापन 15/2026: 32,388 पद

    विज्ञापन 14/2026 को रद्द करके नया विज्ञापन आया। फ़ीस 25 सितंबर से 25 अक्टूबर और फ़ॉर्म 25 सितंबर से 26 अक्टूबर 2026 तय हुए।

  5. ✔ पूरा25 सितंबर 2026

    ऑनलाइन फ़ॉर्म और फ़ीस शुरू

  6. ✔ पूरा29 सितंबर 2026

    शुद्धि पत्र: 932 पद जुड़े, कुल 33,320

    कक्षा 9-10 के 493 और कक्षा 11-12 के 439 पद जोड़े गए। CTET और STET के पासिंग अंकों का नियम भी साफ़ किया गया।

  7. ✔ पूरा13 अक्टूबर 2026

    D.El.Ed 2024-26 वालों के लिए सूचना

    D.El.Ed सत्र 2024-2026 (परीक्षा वर्ष 2026) पास उम्मीदवार अपने अंक पत्र की Web Copy अपलोड करके आवेदन कर सकते हैं।

  8. ✔ पूरा26 अक्टूबर 2026

    तारीख़ बढ़ी: फ़ीस 2 नवंबर, फ़ॉर्म 3 नवंबर तक

    सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त 2025 के आदेश (रमन कुमार मंडल मामला) के आधार पर BPSC ने आवेदन की तारीख़ बढ़ाई।

  9. ● अभी चल रहाफ़ीस 2 नवंबर, फ़ॉर्म 3 नवंबर 2026 तक

    अभी: फ़ीस और ऑनलाइन फ़ॉर्म की आख़िरी तारीख़ें

    पहले फ़ीस भरनी है, फिर Application Form Submit करना है। सिर्फ़ फ़ीस भरने से आवेदन पूरा नहीं माना जाएगा।

कक्षा के हिसाब से पद और वेतन

BPSC के नोट के मुताबिक़ विभाग की अधियाचना बदलने पर पदों की संख्या घट या बढ़ सकती है।

कक्षा 1-5
3,847 पद; प्रारंभिक वेतन ₹25,000 + भत्ते
कक्षा 6-8
8,563 पद; प्रारंभिक वेतन ₹28,000 + भत्ते
कक्षा 9-10
4,370 पद (3,877 + जोड़े गए 493); मूल वेतन ₹31,000 + भत्ते
कक्षा 11-12
16,540 पद (16,101 + जोड़े गए 439); मूल वेतन ₹32,000 + भत्ते

विषय के हिसाब से पद

कक्षा 1-5
सामान्य 3065, उर्दू 757, बांग्ला 25
कक्षा 6-8
गणित-विज्ञान 2188, अंग्रेज़ी 1929, संस्कृत 1225, सामाजिक विज्ञान 1190, हिंदी 1096, उर्दू 935
कक्षा 9-10
सामाजिक विज्ञान 756, अंग्रेज़ी 696, उर्दू 660, गणित 570, विज्ञान 463, हिंदी 361, संस्कृत 322, शारीरिक शिक्षा 47, संगीत 2
कक्षा 9-10 (जोड़े गए 493)
नृत्य 167, संगीत 111, बांग्ला 74, ललित कला 16, फ़ारसी 13, मैथिली 11, अरबी 11, विशेष विद्यालय अध्यापक 90
कक्षा 11-12 (विज्ञान और गणित)
रसायन 3695, भौतिकी 1758, वनस्पति विज्ञान 1078, गणित 657, जंतु विज्ञान 449, कंप्यूटर विज्ञान 407
कक्षा 11-12 (भाषा)
अंग्रेज़ी 1321, उर्दू 877, संस्कृत 746, हिंदी 739
कक्षा 11-12 (कला और वाणिज्य)
मनोविज्ञान 1030, संगीत 736, राजनीति शास्त्र 665, इतिहास 608, गृह विज्ञान 418, समाज शास्त्र 266, भूगोल 176, अर्थशास्त्र 138, व्यवसाय अध्ययन 133, दर्शन शास्त्र 80, लेखा शास्त्र 66, उद्यमिता 58
कक्षा 11-12 (जोड़े गए 439)
मैथिली 178, भोजपुरी 81, प्राकृत 62, पाली 38, मगही 32, फ़ारसी 23, बांग्ला 16, अरबी 9

परीक्षा का पैटर्न

पेपर
एक ऑब्जेक्टिव पेपर: 150 सवाल, 150 अंक, 2 घंटे 30 मिनट
कक्षा 1-5
भाग-I भाषा 30 सवाल (सिर्फ़ क्वालीफ़ाइंग), भाग-II सामान्य अध्ययन 120 सवाल
कक्षा 6-8, 9-10, 11-12
भाग-I भाषा 30 सवाल (सिर्फ़ क्वालीफ़ाइंग), भाग-II सामान्य अध्ययन 40 सवाल, भाग-III विषय 80 सवाल
भाषा का भाग
अंग्रेज़ी और हिंदी/उर्दू/बांग्ला का व्यावहारिक ज्ञान; कम से कम 30% अंक ज़रूरी
नेगेटिव मार्किंग
हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा। जवाब न देना हो तो विकल्प E भरना ज़रूरी; कोई विकल्प न भरने पर भी 1/3 अंक कटेगा
पास होने के न्यूनतम अंक
सामान्य 40%, BC 36.5%, EBC 34%, SC/ST/महिला/दिव्यांग 32% (महिला और दिव्यांग का 32% सिर्फ़ बिहार के मूल निवासियों को)
इंटरव्यू
नहीं होगा; पुनर्मूल्यांकन का भी प्रावधान नहीं है

उम्र, योग्यता और फ़ीस

सारे प्रमाण पत्र 26 अक्टूबर 2026 तक जारी हुए होने चाहिए। विज्ञापन के मुताबिक़ आवेदन की तारीख़ बढ़ने से योग्यता की यह आख़िरी तारीख़ नहीं बदलती।

न्यूनतम उम्र (1 अगस्त 2026 को)
कक्षा 1-8: 18 साल; कक्षा 9-12: 21 साल
अधिकतम उम्र (1 अगस्त 2024 को)
अनारक्षित पुरुष 37; अनारक्षित महिला और BC/EBC 40; SC/ST और ट्रांसजेंडर 42 साल
उम्र में छूट
दिव्यांग 10 साल; बिहार सरकार के नियमित कर्मचारी 5 साल; भूतपूर्व सैनिक 3 साल + सेवा अवधि; पंचायत और नगर निकाय के कार्यरत शिक्षकों को अधिकतम उम्र में छूट
कक्षा 1-5 की पात्रता परीक्षा
CTET Paper-I या BTET Paper-I
कक्षा 6-8 की पात्रता परीक्षा
CTET Paper-II या BTET Paper-II
कक्षा 9-10 की पात्रता परीक्षा
STET Paper-I
कक्षा 11-12 की पात्रता परीक्षा
STET Paper-II
पढ़ाई
कक्षा और विषय के हिसाब से NCTE के तय नियम (पूरी सूची विज्ञापन के पेज 5 से 11 पर)
फ़ीस
सभी के लिए ₹100 + बैंक चार्ज; आधार नंबर न देने पर ₹200 बायोमेट्रिक फ़ीस अलग

बिहार के बाहर वालों और आरक्षण के नियम

कौन आवेदन कर सकता है
भारत का कोई भी नागरिक, जिसके पास तय योग्यता और पात्रता परीक्षा हो
40% पद
बिहार के शिक्षण संस्थानों से मैट्रिक या इंटर पास उम्मीदवारों से भरे जाएँगे; योग्य उम्मीदवार न मिलने पर बचे पद 60% वाली श्रेणी से भरे जाएँगे
आरक्षण
सिर्फ़ बिहार के मूल निवासियों को
महिला आरक्षण
कक्षा 1-8 में 50%, कक्षा 9-12 में 35% (बिहार की मूल निवासी महिलाओं को)
बाहर के उम्मीदवार: CTET अंक
राज्य के बाहर के सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 60%, सामान्य वर्ग की तरह

फ़ॉर्म भरने के ख़ास नियम

OTR
bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration ज़रूरी; पुराने पोर्टल पर OTR करने वालों को भी नए पोर्टल पर दोबारा करना होगा
कई कक्षाओं के लिए
एक ही आवेदन में कक्षाओं की प्राथमिकता चुननी होगी; प्राथमिकता न भरने पर ऊँचे वर्ग का ही रिज़ल्ट बनेगा
विषय
एक ही विषय चुन सकते हैं, जिसमें पात्रता परीक्षा पास की हो
सुधार
Submit के बाद सुधार नहीं होगा। गलती होने पर आवेदन Cancel करके दोबारा भरना होगा; Cancel करने पर फ़ीस वापस नहीं मिलेगी
STET 2026 देने वाले
आवेदन कर सकते हैं, पर लिखित परीक्षा से पहले STET 2026 पास होना ज़रूरी है, वरना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा; Self-declaration भी देनी होगी
हार्ड कॉपी
BPSC कार्यालय में नहीं भेजनी है; आवेदन का प्रिंट अपने पास रखना है

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

BPSC TRE 4.0 form की last date क्या है?

26 अक्टूबर 2026 के नोटिस के मुताबिक़ फ़ीस भरने की आख़िरी तारीख़ 2 नवंबर 2026 और ऑनलाइन फ़ॉर्म भरने की आख़िरी तारीख़ 3 नवंबर 2026 है।

BPSC TRE 4.0 का exam कब होगा?

BPSC ने अभी परीक्षा की तारीख़ नहीं बताई है। विज्ञापन में लिखा है कि उम्मीदवारों की संख्या के हिसाब से परीक्षा एक से ज़्यादा चरणों में हो सकती है।

BPSC TRE 4.0 kya hai?

यह बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा है, जो शिक्षा विभाग, बिहार के कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के शिक्षकों के लिए है।

BPSC TRE 4.0 में कितनी vacancy है?

कुल 33,320 पद: कक्षा 1-5 के 3,847, कक्षा 6-8 के 8,563, कक्षा 9-10 के 4,370 और कक्षा 11-12 के 16,540। विषयवार पद ऊपर की सूची में हैं।

BPSC TRE 4.0 की age limit क्या है?

न्यूनतम उम्र 1 अगस्त 2026 को कक्षा 1-8 के लिए 18 और कक्षा 9-12 के लिए 21 साल। अधिकतम उम्र 1 अगस्त 2024 के आधार पर: अनारक्षित पुरुष 37, अनारक्षित महिला और BC/EBC 40, SC/ST और ट्रांसजेंडर 42 साल।

BPSC TRE 4.0 की form fees कितनी है?

हर उम्मीदवार के लिए ₹100 और बैंक चार्ज। आवेदन में आधार नंबर न देने पर ₹200 बायोमेट्रिक फ़ीस अलग से लगेगी।

BPSC TRE 4.0 form kon kon bhar sakta hai?

भारत का नागरिक, जिसके पास उस कक्षा की NCTE वाली योग्यता और पात्रता परीक्षा हो: कक्षा 1-5 के लिए CTET/BTET Paper-I, कक्षा 6-8 के लिए CTET/BTET Paper-II, कक्षा 9-10 के लिए STET Paper-I और कक्षा 11-12 के लिए STET Paper-II।

क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार BPSC TRE 4.0 भर सकते हैं?

हाँ, विज्ञापन में भारत का नागरिक होना शर्त है। पर 40% पद बिहार के शिक्षण संस्थानों से मैट्रिक या इंटर पास उम्मीदवारों से भरे जाएँगे और आरक्षण सिर्फ़ बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। राज्य के बाहर के उम्मीदवारों के लिए CTET के न्यूनतम अंक सामान्य वर्ग वाले (60%) माने जाएँगे।

TRE 4 में domicile क्या है?

विज्ञापन के मुताबिक़ कुल पदों के 40% पद बिहार के शिक्षण संस्थानों से मैट्रिक या इंटर पास उम्मीदवारों से भरे जाएँगे। अविभाजित बिहार से पास उम्मीदवार भी इसी में गिने जाएँगे। योग्य उम्मीदवार न मिलने पर बचे पद 60% वाली श्रेणी से भरे जाएँगे।

BPSC TRE 4.0 का exam pattern क्या है?

150 सवाल, 150 अंक, 2 घंटे 30 मिनट। भाषा का भाग सिर्फ़ क्वालीफ़ाइंग है (30 सवाल, कम से कम 30% ज़रूरी)। कक्षा 1-5 में सामान्य अध्ययन के 120 सवाल; बाकी कक्षाओं में सामान्य अध्ययन 40 और विषय 80 सवाल। हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटेगा।

BPSC TRE 4.0 का syllabus क्या है?

विज्ञापन के मुताबिक़ पाठ्यक्रम SCERT/NCERT से जुड़ा होगा। सामान्य अध्ययन में प्रारंभिक गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य विज्ञान, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भूगोल हैं; कक्षा 1-5 में मानसिक क्षमता, सामाजिक विज्ञान और पर्यावरण भी हैं। भाषा के भाग में अंग्रेज़ी और हिंदी/उर्दू/बांग्ला का व्यावहारिक ज्ञान है।

BPSC TRE 4.0 के लिए OTR ज़रूरी है?

हाँ। bpsconline.bihar.gov.in पर One Time Registration ज़रूरी है। जिन्होंने पुराने पोर्टल पर OTR किया था, उन्हें भी नए पोर्टल पर नए सिरे से करना होगा।

BPSC TRE 4.0 form edit कैसे करें?

Submit करने के बाद सुधार का प्रावधान नहीं है। गलती होने पर आवेदन Cancel करके दोबारा भरना होगा, और Cancel करने पर दी गई फ़ीस वापस नहीं मिलेगी। OTR में भरे नाम, माता-पिता के नाम, लिंग, आधार नंबर और जन्मतिथि बदले नहीं जा सकते।

क्या CTET appearing उम्मीदवार BPSC TRE 4 भर सकते हैं?

विज्ञापन में परिणाम का इंतज़ार कर रहे उम्मीदवारों की छूट सिर्फ़ STET 2026 के लिए लिखी है, CTET के लिए नहीं। विज्ञापन के मुताबिक़ पात्रता परीक्षा के प्रमाण पत्र 26 अक्टूबर 2026 तक जारी हुए होने चाहिए।

BPSC TRE 4.0 computer teacher की eligibility क्या है?

कक्षा 11-12 के कंप्यूटर विज्ञान (407 पद) में कम से कम 50% अंकों के साथ विज्ञापन में दी गई डिग्री चाहिए, जैसे कंप्यूटर साइंस/IT में B.E. या B.Tech, कंप्यूटर साइंस में PG या MCA, या BCA के साथ किसी विषय में PG। इस विषय में B.Ed ज़रूरी नहीं है। STET Paper-II भी पास होना चाहिए।

लोग ये भी पूछते हैं

  • bpsc tre 4.0
  • bpsc tre 4 last date
  • bpsc tre 4.0 exam date
  • bpsc tre 4.0 age limit
  • bpsc tre 4.0 eligibility criteria
  • bpsc tre 4.0 vacancy details subject wise
  • bpsc tre 4.0 exam pattern
  • bihar teacher vacancy 2026

Sources (स्रोत)

SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।