CTET 2026 (22वाँ संस्करण): फ़ॉर्म से रिज़ल्ट तक पूरी जानकारी
CBSE केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 22वाँ संस्करण अब 12 और 13 दिसंबर 2026 को कराएगा। पहले यह परीक्षा 6 सितंबर 2026 को होनी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के एक फ़ैसले के बाद छूटे हुए उम्मीदवारों के लिए फ़ॉर्म दोबारा खोले गए और तारीख़ आगे बढ़ी। परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले और एडमिट कार्ड 2 दिन पहले CTET पोर्टल पर आएगा। नीचे हर स्टेप का official PDF बटन है; आगे के बटन ग्रे हैं और नोटिस आते ही यहीं चालू होंगे।
आख़िरी जाँच: 1 नवंबर 2026
एक नज़र में
- परीक्षा कराने वाला बोर्ड
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
- परीक्षा
- 12 और 13 दिसंबर 2026 (पहले 6 सितंबर थी)
- परीक्षा शहर (City Slip)
- परीक्षा से 15 दिन पहले CTET पोर्टल पर
- एडमिट कार्ड
- परीक्षा से 2 दिन पहले
- फ़ॉर्म
- 11 मई - 10 जून और 25 अगस्त - 1 सितंबर 2026 (बंद)
- पास होने के लिए
- 60% या ज़्यादा अंक; सर्टिफ़िकेट पूरी ज़िंदगी मान्य
- CTET 2026 City Slip (परीक्षा शहर)जारी होते ही यह बटन चालू होगा
- CTET 2026 Admit Cardजारी होते ही यह बटन चालू होगा
- CTET परीक्षा तारीख़ नोटिस (14.09.2026)cdnbbsr.s3waas.gov.in
फ़ॉर्म और सुधार दोनों बंद हो चुके हैं। City Slip और Admit Card CTET पोर्टल (ctet.nic.in) पर लॉगिन करके मिलेंगे; जारी होते ही ऊपर के ग्रे बटन चालू होंगे।
शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप
✔ पूरा8 मई 2026
नोटिफ़िकेशन: परीक्षा 6 सितंबर 2026 को
CBSE ने 22वें CTET की घोषणा की: पेपर-I और पेपर-II, 27 भाषाओं में, देश के 132 शहरों में। परीक्षा शहर CBSE अपने आप देगा, उम्मीदवार नहीं चुन सकते।
✔ पूरा11 मई से 10 जून 2026
ऑनलाइन फ़ॉर्म (पहला मौका)
फ़ॉर्म और फ़ीस दोनों 10 जून 2026 रात 11:59 बजे तक।
✔ पूरा15 से 18 जून 2026
फ़ॉर्म में सुधार (पहली बार)
✔ पूरा25 अगस्त से 1 सितंबर 2026
फ़ॉर्म दोबारा खुले, 6 सितंबर की परीक्षा टली
सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को देखते हुए, जो योग्य उम्मीदवार पहले फ़ॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए पोर्टल फिर खोला गया। जिनका फ़ॉर्म पहले जमा था, उन्हें दोबारा नहीं भरना था। नई तारीख़ पोर्टल बंद होने के बाद बतानी थी।
✔ पूरा7 से 10 सितंबर 2026
फ़ॉर्म में सुधार (दूसरी बार)
दोनों बार फ़ॉर्म भरने वाले उम्मीदवार इसमें सुधार कर सकते थे। 10 सितंबर के बाद कोई सुधार नहीं।
✔ पूरा14 सितंबर 2026
नई परीक्षा तारीख़: 12 और 13 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर और तारीख़ की जानकारी परीक्षा से 15 दिन पहले और एडमिट कार्ड (सेंटर के साथ) 2 दिन पहले CTET पोर्टल पर आएगा।
● अभी चल रहाअभी (नवंबर 2026)
City Slip का इंतज़ार
नोटिस के मुताबिक़ परीक्षा शहर और आपकी परीक्षा की तारीख़ परीक्षा से 15 दिन पहले आएगी (12 दिसंबर के हिसाब से नवंबर के आख़िरी हफ़्ते में)। जारी होते ही यहाँ बटन चालू होगा।
- CTET 2026 City Slipजारी होते ही यह बटन चालू होगा
⏳ आगेपरीक्षा से 2 दिन पहले
एडमिट कार्ड
- CTET 2026 Admit Cardजारी होते ही यह बटन चालू होगा
⏳ आगे12 और 13 दिसंबर 2026
CTET परीक्षा (पेपर-I और पेपर-II)
हर पेपर 2.5 घंटे का। आपकी तारीख़, पाली और सेंटर एडमिट कार्ड पर होंगे।
⏳ आगेअभी तय नहीं
आंसर की और रिज़ल्ट
- CTET Answer Keyजारी होते ही यह बटन चालू होगा
- CTET 2026 Resultजारी होते ही यह बटन चालू होगा
परीक्षा का पैटर्न
- पेपर-I (कक्षा 1-5 के शिक्षक)
- बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-I, भाषा-II; हर विषय 30 सवाल, कुल 150 अंक
- पेपर-II (कक्षा 6-8 के शिक्षक)
- बाल विकास व शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II और गणित-विज्ञान या सामाजिक विज्ञान; कुल 150 सवाल, 150 अंक
- समय
- हर पेपर 2 घंटे 30 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग
- नहीं, हर सही जवाब पर 1 अंक
- दोनों कक्षाओं के लिए
- कक्षा 1-8 तक पढ़ाने के लिए दोनों पेपर देने होंगे
फ़ीस
- सामान्य / OBC (NCL)
- एक पेपर ₹1000; दोनों पेपर ₹1200
- SC / ST / दिव्यांग
- एक पेपर ₹500; दोनों पेपर ₹600
पास होने के अंक और सर्टिफ़िकेट
- पास अंक
- 60% या ज़्यादा (150 में से 90)
- आरक्षित वर्ग
- स्कूल प्रबंधन अपनी आरक्षण नीति के हिसाब से छूट दे सकते हैं
- सर्टिफ़िकेट की वैधता
- सभी वर्गों के लिए पूरी ज़िंदगी (lifetime)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
CTET 2026 का exam कब है?
CBSE के 14 सितंबर 2026 के नोटिस के मुताबिक़ 22वाँ CTET 12 और 13 दिसंबर 2026 को होगा। आपकी तारीख़ City Slip और एडमिट कार्ड पर आएगी।
CTET का exam 6 सितंबर से क्यों टला?
सुप्रीम कोर्ट के एक फ़ैसले को देखते हुए CBSE ने छूटे हुए योग्य उम्मीदवारों के लिए 25 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक फ़ॉर्म दोबारा खोले। इसके बाद 14 सितंबर को नई तारीख़ 12-13 दिसंबर घोषित हुई।
CTET admit card कब आएगा?
नोटिस के मुताबिक़ एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 दिन पहले CTET पोर्टल पर आएगा। उससे पहले, परीक्षा से 15 दिन पहले, परीक्षा शहर की जानकारी (City Slip) आएगी। दोनों के बटन इसी पेज पर चालू होंगे।
क्या CTET 2026 का form अभी भर सकते हैं?
नहीं। फ़ॉर्म दो बार खुले थे (11 मई - 10 जून और 25 अगस्त - 1 सितंबर 2026) और सुधार की आख़िरी तारीख़ 10 सितंबर 2026 थी। अब सब बंद है।
CTET में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
60% या उससे ज़्यादा, यानी 150 में से कम से कम 90 अंक। आरक्षित वर्ग को छूट स्कूल प्रबंधन अपनी नीति के हिसाब से दे सकते हैं।
CTET क्या है और इसका certificate कितने साल चलता है?
CTET केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जो कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनने की योग्यता देती है। इसका सर्टिफ़िकेट सभी वर्गों के लिए पूरी ज़िंदगी मान्य है।
लोग ये भी पूछते हैं
Sources (स्रोत)
SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।