RRB ALP (CEN 01/2025): CBT-2 रिज़ल्ट, CBAT और पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती CEN 01/2025 अब आख़िरी परीक्षा-चरण, यानी कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) पर है। CBT-2 का रिज़ल्ट और कट-ऑफ 1 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ और पास उम्मीदवार अब CBAT देंगे। कुछ केंद्रों पर टली CBAT की संशोधित तारीख़ का नोटिस 3 नवंबर को आया और उसकी City Intimation 4 नवंबर 2026 को चालू हुई। यह भर्ती हमारी ALP CEN 01/2026 भर्ती से अलग है। नीचे हर स्टेप का official बटन है; आगे के चरण (DV, मेडिकल) का बटन नोटिस आते ही इसी पेज पर चालू होगा।

आख़िरी जाँच: 5 नवंबर 2026

एक नज़र में

भर्ती बोर्ड
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB), CEN 01/2025 (ALP)
पद
10,970 (नोटिफ़िकेशन में 9,970; शुद्धि पत्र-2 से बढ़े) — 20 RRB मिलाकर
नोटिफ़िकेशन
12 अप्रैल 2025
CBT-2 रिज़ल्ट और कट-ऑफ
1 अक्टूबर 2026
वर्तमान स्टेज
CBAT (संशोधित तारीख़ पर), City Intimation 4 नवंबर से
वेतन
लेवल-2, शुरुआती वेतन ₹19,900

रिज़ल्ट PDF में रोल नंबर हैं, मेरिट क्रम में नहीं — फ़ोन में PDF खोलकर Find में अपना रोल नंबर डालें। RRB के PDF कभी-कभी सीधे खोलने पर "Request Rejected" दिखाते हैं; तब पहले rrb.indianrailways.gov.in खोलें, फिर बटन दबाएँ।

शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप

  1. ✔ पूरा12 अप्रैल 2025

    नोटिफ़िकेशन जारी: 9,970 पद

    CEN 01/2025 (ALP) का विस्तृत नोटिफ़िकेशन जारी हुआ। बाद में शुद्धि पत्र-2 (21 मई 2026) से कुछ RRB के पद बढ़ाकर कुल पद 10,970 किए गए।

  2. ✔ पूरामार्च 2026

    CBT-1 और आंसर की

    CBT-1 के बाद 18 मार्च 2026 को आंसर की और आपत्ति का मौक़ा मिला।

  3. ✔ पूरा1 अक्टूबर 2026

    CBT-2 रिज़ल्ट, कट-ऑफ और CBAT के लिए चयन सूची

    CBT-2 का रिज़ल्ट और कट-ऑफ जारी; पास उम्मीदवार CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए चुने गए।

  4. ● अभी चल रहाअक्टूबर-नवंबर 2026

    CBAT: City Slip, ई-कॉल और संशोधित तारीख़

    CBAT के लिए Vision Certificate का प्रारूप (8 अक्टूबर), City Intimation (20 अक्टूबर), ई-कॉल लेटर (26 अक्टूबर) आए। विशाखापत्तनम के 2, राजमुंदरी के 1 और दिल्ली के 1 केंद्र की CBAT टाली गई थी; उसकी संशोधित तारीख़ का नोटिस 3 नवंबर और नई City Intimation 4 नवंबर 2026 को आई।

चयन कैसे होगा

  • चयन के चरण: CBT-1 → CBT-2 → CBAT (कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) → Document Verification और मेडिकल।
  • CBAT सिर्फ़ qualifying नहीं है — इसके अंक भी फ़ाइनल मेरिट में जुड़ते हैं; CBAT में शामिल होने के लिए Vision Certificate ज़रूरी है।
  • CBT-2 रिज़ल्ट और कट-ऑफ हर RRB/ज़ोन के हिसाब से अलग हैं — अपने RRB का official बटन दबाकर PDF देखें।
  • पूरी पदवार और RRB-वार वेकेंसी तथा सिलेबस official नोटिफ़िकेशन में हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

RRB ALP CEN 01/2025 me kitni vacancy hai?

नोटिफ़िकेशन (12 अप्रैल 2025) में 9,970 पद थे। 21 मई 2026 के शुद्धि पत्र-2 से भुवनेश्वर, बिलासपुर और सिकंदराबाद RRB के पद बढ़ाकर सभी 20 RRB मिलाकर कुल पद 10,970 कर दिए गए।

RRB ALP CEN 01/2025 ka result kab aaya?

CBT-2 का रिज़ल्ट और कट-ऑफ 1 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ, जिसमें CBAT के लिए उम्मीदवारों की चयन सूची भी शामिल थी। अपने RRB का रिज़ल्ट/कट-ऑफ बटन ऊपर से खोलें।

RRB ALP CBT-2 cut off kitna gaya?

कट-ऑफ हर RRB, ज़ोन, कैटेगरी के हिसाब से अलग है। ऊपर "CBT-2 कट-ऑफ" बटन से अपने RRB की official PDF खोलकर देखें।

RRB ALP CBAT kab hai?

CBT-2 पास उम्मीदवारों का CBAT हो रहा है। कुछ केंद्रों की टली परीक्षा की संशोधित तारीख़ का नोटिस 3 नवंबर और नई City Intimation 4 नवंबर 2026 को आई। अपनी तारीख़ और केंद्र City Intimation/ई-कॉल लेटर में देखें।

Sources (स्रोत)

SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।