RRB Station Master Recruitment 2026 (CEN 08/2026): पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1265 पदों के लिए भर्ती CEN 08/2026 निकाली है। ऑनलाइन फ़ॉर्म 27 अक्टूबर 2026 से भरे जा रहे हैं और आख़िरी तारीख़ 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) है। नीचे शुरू से अब तक हर स्टेप का official नोटिस है। आगे के स्टेप (परीक्षा की तारीख़, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट) के बटन अभी ग्रे हैं, नोटिस आते ही यहीं चालू होंगे।

आख़िरी जाँच: 31 अक्टूबर 2026

एक नज़र में

कुल पद
1265 (सभी RRB मिलाकर)
ऑनलाइन फ़ॉर्म
27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
फ़ीस भरने की आख़िरी तारीख़
27 नवंबर 2026
उम्र
20 से 33 साल (01.01.2027 को)
योग्यता
किसी मान्य यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
शुरुआती बेसिक पे
₹35,400 (7वें वेतन आयोग का लेवल 6)

एक उम्मीदवार सिर्फ़ एक RRB चुनकर एक ही फ़ॉर्म भर सकता है। फ़ॉर्म भरने से पहले notification PDF में अपने RRB की सीटें (Annexure-B) ज़रूर देख लें।

शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप

  1. ✔ पूरा26 अक्टूबर 2026

    पूरा नोटिफ़िकेशन (CEN 08/2026) जारी

    इससे पहले 24 अक्टूबर 2026 को रोज़गार समाचार (Employment News) में इसका छोटा नोटिस छपा था।

  2. ✔ पूरा27 अक्टूबर 2026

    सुधार नोटिस (Corrigendum No. 1): कुल पद 1265

    नोटिफ़िकेशन के पेज 3 पर कुल पद ग़लती से 1215 लिखे थे। RRB ने सुधार करके कुल पद 1265 बताए हैं। बाक़ी सभी शर्तें वही हैं।

  3. ● अभी चल रहा27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026

    ऑनलाइन फ़ॉर्म भरे जा रहे हैं

    फ़ॉर्म 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है। जमा किए गए फ़ॉर्म की फ़ीस 27 नवंबर 2026 तक भरी जा सकती है।

उम्र सीमा (01.01.2027 को)

नीचे दी गई जन्म-तिथि में SC, ST और OBC की उम्र छूट पहले से जुड़ी है। बाक़ी छूट (जैसे पूर्व सैनिक, दिव्यांग) notification के पैरा 8.3 में है।

जनरल (UR) और EWS
जन्म 02.01.1994 से पहले का नहीं
OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)
जन्म 02.01.1991 से पहले का नहीं
SC / ST
जन्म 02.01.1989 से पहले का नहीं
सभी वर्ग
जन्म 01.01.2007 के बाद का नहीं

फ़ॉर्म की फ़ीस

फ़ीस सिर्फ़ ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI) से भरी जाएगी। CBT परीक्षा देने पर फ़ीस का हिस्सा बैंक चार्ज काटकर वापस मिलेगा।

सामान्य उम्मीदवार
₹500 (CBT देने पर ₹400 वापस)
महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC, ST, अल्पसंख्यक, EBC
₹250 (CBT देने पर पूरे वापस)

चयन कैसे होगा?

  • पहले एक चरण की कंप्यूटर परीक्षा (CBT) होगी।
  • CBT की मेरिट से हर RRB की सीटों के लगभग 8 गुना उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के लिए चुने जाएँगे।
  • CBAT पास करने वालों में CBT (70%) और CBAT (30%) मिलाकर मेरिट बनेगी, और सीटों के बराबर उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन (DV) और मेडिकल के लिए बुलाए जाएँगे।
  • CBAT के दिन मेडिकल सर्टिफ़िकेट (Annexure VI या VI-A) साथ ले जाना ज़रूरी है, इसके बिना परीक्षा नहीं देने दी जाएगी।

CBT परीक्षा पैटर्न

समय
120 मिनट
कुल प्रश्न
100 (हर प्रश्न 1 अंक)
बेसिक साइंस, गणित और एनालिटिकल क्षमता
60 प्रश्न
लॉजिकल क्षमता (रीज़निंग + English passage)
20 प्रश्न
मेंटल रीज़निंग
20 प्रश्न
नेगेटिव मार्किंग
हर ग़लत उत्तर पर 1/3 अंक कटेगा

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

RRB Station Master का फ़ॉर्म कब तक भरा जाएगा?

ऑनलाइन फ़ॉर्म 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक भरा जा सकता है। जमा किए गए फ़ॉर्म की फ़ीस 27 नवंबर 2026 तक भरी जा सकती है, और 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक सुधार फ़ीस देकर फ़ॉर्म में सुधार हो सकेगा।

RRB Station Master का exam कब होगा?

परीक्षा की तारीख़ अभी घोषित नहीं हुई है। RRB परीक्षा और DV की तारीख़ अपनी official वेबसाइट पर देगा। तारीख़ आते ही इस पेज पर "Exam Date" वाला बटन चालू हो जाएगा।

स्टेशन मास्टर की कितनी vacancy है?

सभी RRB मिलाकर कुल 1265 पद हैं। नोटिफ़िकेशन में पहले 1215 लिखा था, जिसे 27 अक्टूबर 2026 के सुधार नोटिस में 1265 किया गया। हर RRB की सीटें notification के Annexure-B में हैं।

RRB Station Master की age limit कितनी है?

01.01.2027 को उम्र 20 से 33 साल होनी चाहिए। OBC (नॉन-क्रीमी लेयर) को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलती है, यानी उनकी ऊपरी उम्र क्रमशः 36 और 38 साल तक जाती है।

स्टेशन मास्टर के लिए qualification क्या चाहिए?

किसी मान्य यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (या उसके बराबर डिग्री) होनी चाहिए। योग्यता फ़ॉर्म भरने की आख़िरी तारीख़ यानी 25 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

स्टेशन मास्टर की salary कितनी है?

यह 7वें वेतन आयोग के लेवल 6 का पद है, जिसकी शुरुआती बेसिक पे ₹35,400 है। हाथ में मिलने वाली सैलरी भत्तों और पोस्टिंग की जगह पर निर्भर करती है, नोटिफ़िकेशन में सिर्फ़ शुरुआती पे दी गई है।

RRB Station Master फ़ॉर्म की फ़ीस कितनी है?

सामान्य उम्मीदवारों के लिए ₹500 है, जिसमें से CBT देने पर ₹400 वापस मिलते हैं। महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, SC, ST, अल्पसंख्यक और EBC उम्मीदवारों के लिए ₹250 है, जो CBT देने पर पूरे वापस मिलते हैं (बैंक चार्ज काटकर)।

लोग ये भी पूछते हैं

  • rrb station master recruitment 2026
  • rrb station master last date to apply 2026
  • rrb station master ka exam kab hoga
  • rrb station master age limit 2026
  • rrb station master qualification
  • rrb station master salary
  • rrb station master form fees
  • rrb station master syllabus in hindi

Sources (स्रोत)

SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।