SSC CHSL 2026: नोटिफ़िकेशन से Tier-I तक पूरी जानकारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) 2026 के फ़ॉर्म 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक भरे गए। आयोग के मुताबिक़ Tier-I कंप्यूटर परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक होगी। नीचे अब तक के हर official नोटिस का बटन है। City slip और एडमिट कार्ड के बटन अभी ग्रे हैं, आयोग के जारी करते ही यहीं चालू होंगे।
आख़िरी जाँच: 31 अक्टूबर 2026
एक नज़र में
- Tier-I परीक्षा
- 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026
- पद (अनुमानित)
- लगभग 2536
- पोस्ट
- LDC / JSA और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
- उम्र
- 18 से 27 साल (01.08.2026 को)
- City Slip / Admit Card
- अभी जारी नहीं
- SSC CHSL 2026 Tier-I City Slipजारी होते ही यह बटन चालू होगा
- SSC CHSL 2026 Tier-I Admit Cardजारी होते ही यह बटन चालू होगा
City slip और एडमिट कार्ड की तारीख़ SSC ने अभी नहीं बताई है। जैसे ही official नोटिस आएगा, ऊपर के बटन चालू हो जाएँगे और नीचे की सूची में नई लाइन जुड़ जाएगी।
शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप
✔ पूरा7 सितंबर 2026
नोटिफ़िकेशन जारी, ऑनलाइन फ़ॉर्म शुरू
फ़ॉर्म 7 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 (रात 11 बजे) तक भरे गए। फ़ीस भरने की आख़िरी तारीख़ 8 अक्टूबर 2026 थी।
✔ पूरा14 से 16 अक्टूबर 2026
फ़ॉर्म सुधार (Correction window)
नोटिस में दी गई तारीख़ों पर फ़ॉर्म में सुधार का मौक़ा दिया गया।
✔ पूरा1 अक्टूबर 2026
Tier-I परीक्षा की तारीख़ घोषित
SSC के परीक्षा कार्यक्रम नोटिस के मुताबिक़ CHSL 2026 Tier-I कंप्यूटर परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक होगी।
● अभी चल रहानवंबर 2026
City slip और एडमिट कार्ड का इंतज़ार
परीक्षा से पहले SSC परीक्षा शहर की जानकारी (city slip) और फिर एडमिट कार्ड देता है। तारीख़ अभी घोषित नहीं हुई है।
- Tier-I City Slipजारी होते ही यह बटन चालू होगा
- Tier-I Admit Cardजारी होते ही यह बटन चालू होगा
⏳ आगे30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026
Tier-I कंप्यूटर परीक्षा
⏳ आगेअभी तय नहीं
Tier-I आंसर की और रिज़ल्ट
- Tier-I Answer Keyजारी होते ही यह बटन चालू होगा
- Tier-I Resultजारी होते ही यह बटन चालू होगा
कौन से पद हैं?
नोटिस में लगभग 2536 पद अनुमानित बताए गए हैं। आख़िरी संख्या बाद में SSC की वेबसाइट (Candidate's Corner > Tentative Vacancy) पर आएगी।
- लोअर डिवीज़न क्लर्क (LDC) / जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA)
- पे लेवल-2
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO)
- पे लेवल-4 और लेवल-5
- डेटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड "A"
- पे लेवल-4
उम्र और फ़ीस
- उम्र (01.08.2026 को)
- 18 से 27 साल, यानी जन्म 02.08.1999 से 01.08.2008 के बीच
- फ़ीस
- ₹100
- फ़ीस से छूट
- महिलाएँ, SC, ST, दिव्यांग (PwBD) और आरक्षण के योग्य पूर्व सैनिक
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
SSC CHSL 2026 का exam कब है?
SSC के 1 अक्टूबर 2026 के परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक़ CHSL 2026 Tier-I कंप्यूटर परीक्षा 30 नवंबर से 31 दिसंबर 2026 तक होगी। आपकी तारीख़ और पाली एडमिट कार्ड पर आएगी।
SSC CHSL admit card 2026 कब आएगा?
SSC ने एडमिट कार्ड की तारीख़ अभी नहीं बताई है। पहले परीक्षा शहर की जानकारी (city slip) आती है, फिर एडमिट कार्ड। दोनों के बटन इस पेज पर जारी होते ही चालू हो जाएँगे।
SSC CHSL 2026 में कितनी vacancy है?
नोटिस में लगभग 2536 पद अनुमानित बताए गए हैं। पोस्ट-वार और वर्ग-वार आख़िरी संख्या SSC बाद में अपनी वेबसाइट पर देगा।
SSC CHSL की age limit कितनी है?
01.08.2026 को उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए, यानी जन्म 02.08.1999 से पहले का नहीं और 01.08.2008 के बाद का नहीं। आरक्षित वर्गों को नोटिस के पैरा 5.2 के हिसाब से छूट मिलती है।
SSC CHSL के लिए qualification क्या है?
12वीं पास (या उसके बराबर) होना ज़रूरी है। कुछ DEO पदों के लिए विषय की अलग शर्त है, जो नोटिस के पैरा 8 में दी गई है।
लोग ये भी पूछते हैं
Sources (स्रोत)
SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।