RRB Group D 2026 (CEN 09/2025): स्कोर कार्ड, PET कट-ऑफ़ और पूरी जानकारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की लेवल-1 (Group D) भर्ती CEN 09/2025 का स्कोर कार्ड 16 नवंबर 2026 शाम 5 बजे से जारी है और 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे तक देखा जा सकता है। इस भर्ती में 22,195 पद हैं और 52,39,760 फ़ॉर्म आए थे। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 3 से 25 अगस्त 2026 के बीच हुई। अब RRB-वार शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की शॉर्टलिस्ट आ रही है। नीचे हर स्टेप का official PDF बटन है।

आख़िरी जाँच: 17 नवंबर 2026

एक नज़र में

भर्ती
RRB लेवल-1 (Group D), CEN 09/2025, 7वें वेतन आयोग का लेवल-1
कुल पद
22,195 (विज्ञापन के अनुसार)
कुल फ़ॉर्म
52,39,760 (25.08.2026 का अस्थायी आँकड़ा)
CBT
3 से 25 अगस्त 2026 (16 दिन)
स्कोर कार्ड
16 नवंबर 2026 शाम 5:00 से 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 तक
अब आगे
PET (RRB-वार शॉर्टलिस्ट), फिर दस्तावेज़ जाँच और मेडिकल

स्कोर कार्ड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि तैयार रखें। PET की लिस्ट हर RRB अलग से जारी करता है; PDF में Find (Ctrl+F) से अपना रोल नंबर खोजें।

शुरू से अब तक: पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप

  1. ✔ पूरा27 दिसंबर 2025

    सूचक विज्ञापन (Indicative Notice) जारी

    रोज़गार समाचार में लेवल-1 के पदों का सूचक विज्ञापन आया।

  2. ✔ पूरा31 जनवरी से 2 मार्च 2026

    ऑनलाइन फ़ॉर्म भरे गए

    फ़ीस 4 मार्च तक जमा हुई और 5 से 14 मार्च 2026 तक फ़ॉर्म सुधारने का मौक़ा मिला। सामान्य वर्ग की फ़ीस ₹500 थी (CBT देने पर ₹400 वापस); SC, ST, पूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC की फ़ीस ₹250 थी (CBT देने पर वापस, बैंक शुल्क काटकर)।

  3. ✔ पूरा3 जुलाई और 30 जुलाई 2026

    CBT की तारीख़ घोषित, फिर संशोधित

    पहले 3 से 21 अगस्त बताई गई थी; 30 जुलाई के नोटिस में तारीख़ें बदलकर 3-6, 9-14, 17-21 और 25 अगस्त (कुल 16 दिन) की गईं।

  4. ✔ पूरा3 से 25 अगस्त 2026

    कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

    100 सवाल, 90 मिनट, हर गलत जवाब पर 1/3 अंक कटा। 25 अगस्त 2026 के नोटिस के अनुसार कुल 52,39,760 फ़ॉर्म आए थे।

  5. ✔ पूरा7 से 17 सितंबर 2026

    आंसर की और आपत्ति

    सवाल, अपने जवाब और आंसर की देखने का लिंक 7 सितंबर रात 8 बजे से 17 सितंबर 2026 रात 11:55 तक खुला रहा। आपत्ति की फ़ीस ₹50 प्रति सवाल (बैंक शुल्क अलग) थी; सही आपत्ति पर फ़ीस वापस।

  6. ✔ पूरा12 नवंबर 2026 से

    PET के लिए शॉर्टलिस्ट (RRB-वार)

    CBT की मेरिट से हर रेलवे/RRC में पदों के लगभग 3 गुना उम्मीदवार PET के लिए चुने जाते हैं। RRB अहमदाबाद ने 12 नवंबर 2026 को शॉर्टलिस्ट और नॉर्मलाइज़्ड कट-ऑफ़ जारी किया। दूसरे RRB की लिस्ट हम जाँचकर इसी पेज पर जोड़ेंगे।

  7. ● अभी चल रहा16 नवंबर से 1 दिसंबर 2026

    स्कोर कार्ड

    सभी RRB का स्कोर कार्ड लिंक 16 नवंबर 2026 शाम 5:00 बजे से 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे तक खुला है। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा, इसलिए स्कोर कार्ड समय रहते देखकर रख लें।

RRB अहमदाबाद: PET के लिए नॉर्मलाइज़्ड कट-ऑफ़ (12.11.2026)

यह सिर्फ़ RRB अहमदाबाद का कट-ऑफ़ है। हर RRB का कट-ऑफ़ अलग होता है।

अनारक्षित (UR)
77.28827
OBC
76.45039
EWS
71.4735
SC
70.35536
ST
64.24586

CBT का पैटर्न और पास होने के अंक

सवाल और समय
100 सवाल (हर सवाल 1 अंक), 90 मिनट; स्क्राइब वाले उम्मीदवारों को 120 मिनट
विषय
सामान्य विज्ञान 25, गणित 25, सामान्य बुद्धि और तर्क 30, सामान्य जानकारी और करंट अफ़ेयर्स 20
नेगेटिव मार्किंग
हर गलत जवाब पर 1/3 अंक
शॉर्टलिस्ट के लिए कम से कम अंक
अनारक्षित और EWS 40%; OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), SC, ST 30%

PET में क्या करना होगा

पुरुष
35 किलो वज़न लेकर 100 मीटर 2 मिनट में (एक मौक़ा); 1000 मीटर दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में (एक मौक़ा)
महिला
20 किलो वज़न लेकर 100 मीटर 2 मिनट में (एक मौक़ा); 1000 मीटर दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में (एक मौक़ा)

योग्यता, उम्र और वेतन

पढ़ाई
10वीं पास या ITI या NCVT का National Apprenticeship Certificate (NAC)
उम्र (1 जनवरी 2026 को)
18 से 33 साल (आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट)
शुरुआती वेतन
₹18,000 (7वें वेतन आयोग का लेवल-1)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

RRB Group D score card 2026 kab aayega?

RRB Group D (CEN 09/2025) का स्कोर कार्ड 16 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे जारी हो चुका है। लिंक 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।

RRB Group D ka score card kaise dekhe?

इस पेज पर "RRB Group D स्कोर कार्ड देखें" बटन दबाएँ। यह RRB का official लॉगिन पेज खोलेगा। वहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालकर लॉगिन करें, स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा। उसे डाउनलोड या प्रिंट करके रख लें।

RRB Group D score card last date क्या है?

स्कोर कार्ड देखने की आख़िरी तारीख़ 1 दिसंबर 2026 रात 11:55 बजे है। इसके बाद लिंक बंद हो जाएगा।

RRB Group D 2026 result कब आया?

CEN 09/2025 में CBT की मेरिट से RRB-वार PET की शॉर्टलिस्ट निकल रही है। RRB अहमदाबाद ने यह लिस्ट 12 नवंबर 2026 को जारी की। 16 नवंबर 2026 से सभी उम्मीदवारों का स्कोर कार्ड खुला है।

RRB Group D cut off कितना गया?

RRB अहमदाबाद में PET के लिए नॉर्मलाइज़्ड कट-ऑफ़ अनारक्षित 77.28827, OBC 76.45039, EWS 71.4735, SC 70.35536 और ST 64.24586 रहा। दूसरे RRB का कट-ऑफ़ अलग है।

RRB Group D 2026 vacancy कितनी है?

CEN 09/2025 के विस्तृत विज्ञापन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद बताए गए हैं। रेलवे ज़ोन-वार पदों की टेबल विज्ञापन के Annexure-B में है।

Sources (स्रोत)

SabkaResult किसी भी आयोग या सरकारी विभाग से जुड़ा नहीं है। ग़लती दिखे तो हमें बताएँ।